जयपुर

जयपुर के कलाकार ने बनाया, मिशन चंद्रयान का अनोखा मॉडल

mission chandrayaan-2 देश के अहम मिशन चंद्रयान-2 पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लग गया ।
less than 1 minute read
Jul 15, 2019
chandrayan-2 mission chandrayaan
जयपुर के कलाकार ने बनाया, मिशन चंद्रयान का अनोखा मॉडल

चांद पर उतरने का सपना, करीब 11 साल की मेहनत, 960 करोड़ रुपए का खर्च और वैज्ञानिकों की महत्वाकांक्षा वाले देश के अहम मिशन चंद्रयान-2 पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लग गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दूसरे मून मिशन चंद्रयाना 2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है. लॉन्च से 56.24 मिनट पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दिया गया. 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था. इसरो के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिस समय काउंटडाउन रोका गया, उसे देखते हुए लगता है कि क्रायोजेनिक इंजन और चंद्रयान-2 को जोड़ने वाले लॉन्च व्हीकल में लॉन्च के लिए सही दबाव नहीं बन रहा था. इसलिए लॉन्च को टाल दिया गया. लॉन्च रोकने के बाद इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी खामी कहां से आई. इसरो के वैज्ञानिक पूरा प्रयास कर रहे हैं कि चार दिनों के अंदर चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया जाए नहीं तो यह तीन महीनों के लिए टल जाएगी.

Published on:
15 Jul 2019 08:54 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम