जयपुर

Jaipur: आमेर में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की कार्रवाई पर मचा बवाल, महिला को दबोचा-बाल खींचे, वीडियो बनाते रहे लोग

Chaos Erupts In Amer Jaipur: जयपुर के आमेर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का स्थानीय व्यापारियों से विवाद हो गया। कार्रवाई के दौरान एक महिला कैफे संचालक और महिला होमगार्ड के बीच हाथापाई हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
फोटो: पत्रिका

Municipal Corporation Encroachment Removal Action: जयपुर नगर निगम दस्ता शुक्रवार को आमेर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंचा तो वहां स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसमें वे लोग शामिल थे जो सड़क और फुटपाथ पर व्यापार कर रहे थे।

मामला इतना बढ़ गया कि 2 महिला होमगार्ड ने एक कैफे संचालक महिला को दबोच लिया और स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद उसे छोड़ा। इसके बाद पुलिस थाने ले गई। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें

जयपुर में बड़ी कार्रवाई…46 बीघा में बस रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

आमेर थाने में दोनों पक्ष पहुंच गए। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पांच दिन पहले भी फुटपाथ और सड़क पर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने विरोध जताया था।

लोग वीडियो बनाते रहे

निगम दस्ते ने कैफे संचालक सौम्या मीणा को जमीन पर पटककर दबोच लिया। एक होमगार्ड उस पर बैठ गई। लोगों ने बीच-बचाव भी किया। वहीं दूसरी होमगार्ड ने सौम्या का हाथ पकड़ लिया और बाल खींचे। वीडियो में दोनों पक्ष उलझते और हाथापाई करते दिखे। लोग पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद करते रहे।

इधर, छह कैंटर सामान जब्त

सतर्कता शाखा की दूसरी टीम ने चित्रकूट स्टेडियम के आस-पास की सड़कों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान छह कैंटर सामान जब्त किया। सतर्कता शाखा उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सामान जब्त करने के साथ-साथ व्यापारियों को समझाया भी गया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान बजट: क्या सस्ता और क्या महंगा? स्टांप ड्यूटी बढ़ने से महंगी हुई जमीन, लोन रजिस्ट्रेशन शुल्क हुआ आधा; देखें पूरी लिस्ट

Published on:
14 Feb 2026 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर