जयपुर

छांगुर बाबा के पीड़ित जयपुर में भी… लव जिहाद में पीयूष बना मोहम्मद अली, अब आना चाहता है घर

उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा की धर्मांतरण गैंग के लव जिहाद के चंगुल में फंसकर जयपुर का हसनपुरा निवासी, आगरा पुलिस ने पकड़ा तो बोला: घर वापस जाना चाहता हूं
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 7:18 PM IST
Chhangur Baba

जयपुर। उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा की धर्मांतरण गैंग के लव जिहाद के चंगुल में फंसकर जयपुर का हसनपुरा निवासी पीयूष पंवार मोहम्मद अली बना था। छांगुर गैंग से सुरक्षित मुक्त करवाई गई आगरा की दो सगी बहनों कई चौंकाने वाली जानकारी दी। पुलिस की गिरफ्त में आए जयपुर निवासी मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पंवार भी घर लौटना चाहता है।

सना ने सुन्नत तक करवा दिया

सुरक्षा एजेन्सियों को पीयूष ने बताया कि जयपुर में पढ़ाई के दौरान सना नाम की युवती से मुलाकात हुई। युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और सुन्नत तक करवा दिया। कई माह मस्जिदों में ठहरा और जमात में गया। पांच वक्त की नमाज पढऩे लगा। बाद में सना ने कहा कि वह असली मुस्लिम से निकाह करेगी। बाद में दूसरी मुस्लिम लडक़ी ने उससे निकाह कर लिया।

मां ने कहा: हिन्दू बनकर आना

पीयूष ने बताया जब मैं एक बार मां से मिला तो उसने कहा हिंदू बनकर घर आना। लेकिन मेरी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई। बाद में मोटी कमाई के झांसे में आकर रिवर्ट ग्रुप से जुड़ गया। रिवर्ट ग्रुप के लिए दस्तावेज तैयार कराने का काम करने लगा।

पैसों के लालच में धर्मांतरण गिरोह से जुड़ रहे लोग

पुलिस पूछताछ में मोहम्मद अली उर्फ पीयूष ने बताया कि धर्मांतरण करवाने के बाद और विश्वास होने पर रिवर्ट ग्रुप कोई न कोई जिम्मेदारी देता है। इसके लिए फंडिंग की जाती है। अधिकांश लोग पैसों के लालच में रिवर्ट ग्रुप से जुड़ जाते हैं।

Updated on:
24 Jul 2025, 7:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा