मोतीडूंगरी गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने कहा कि कैमरों के जरिए बड़े आयोजनों के दौरान दर्शनार्थियों की सटीक गिनती हो सकेगी ताकि प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते बेहतर की जा सकें। गणेश चतुर्थी से लेकर नववर्ष और हर बुधवार मोती डूंगरी में उमड़ती भीड़ अब गणना के सहारे नियंत्रण में रहेगी।