जयपुर

आकाशीय बिजली से मृतकों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देगी भजनलाल सरकार

Rajasthan News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 8:37 AM IST
bajhanlal_sharma_.jpg

Jaipur News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से जिला कलक्टरों के माध्यम से तथा 1-1 लाख रूपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र गिरदावरी करवाकर फसलों के खराबे का आकलन कराने के भी निर्देश दिए।


शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से सवाई माधोपुर जिले में 4 व्यक्तियों की मृत्यु व 1 के घायल होने, दौसा जिले की लालसोट तहसील में 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं जयपुर जिले की चाकसू तहसील में 1 महिला की मृत्यु व 1 के घायल होने की सूचना अब तक प्राप्त हुई है।

Published on: