जयपुर

CM Gehlot’s Big Gift : मुख्यमंत्री 4 जून को राजस्थान के इस जिले को देंगे 5 बड़ी सौगात

CM Gehlot's Big Gift: राज्य सरकार के वादों के मुताबिक शहर में 5 नई सौगातें अब बनकर लगभग तैयार है। किसी भी वक्त सरकार इन्हें जनता को समर्पित कर सकती है। बडे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करवाने की तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2023, 2:52 PM IST
Gehlot-Pilot: पायलट के प्रभाव वाले क्षेत्र में 35 दिन में तीसरी बार मुख्यमंत्री गहलोत
Gehlot-Pilot: पायलट के प्रभाव वाले क्षेत्र में 35 दिन में तीसरी बार मुख्यमंत्री गहलोत

CM Gehlot's Big Gift : राज्य सरकार के वादों के मुताबिक शहर में 5 नई सौगातें अब बनकर लगभग तैयार है। किसी भी वक्त सरकार इन्हें जनता को समर्पित कर सकती है। बडे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करवाने की तैयारी है। सितंबर के अंत तक ये नई सौगातें शहरवासियों को मिल सकती हैं। पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय है। चार जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब जोधपुर आएंगे तो कई नए कामों के शिलान्यास भी करेंगे। उनको पूर्व में चल रहे कामों की प्रोग्रेस रिपोर्ट से भी अवगत करवाया जाएगा। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हर सप्ताह कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

ये काम उतरेंगे जमीन पर
-आरटीओ आरओबी,

कुल लागत- 75 करोड़ रुपए

कार्य समाप्ति तिथी- 30 जून

स्थिति- वर्तमान में एक स्लेब व दो तरफ की आरई वॉल बाकी

-टाउनहॉल रिनोवेशन

कुल लागत- 85 करोड़ रुपए

समाप्ति तिथी- 15 जुलाई कार्य

स्थिति- साउंड सिस्टम सहित फिनिशिंग बाकी

- इंटरनेशनल कन्वेंशन एवं कल्चरल सेंटर

कुल लागत - 87.3 करोड़ रुपए

समाप्ति तिथि- 31 अगस्त

स्थिति- इंटीरियर व इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य जारी

- सुरपुरा वेस्ट टू वंडर थीम पार्क का सैकंड फेज

कुल लागत : 47.8 करोड़ रुपए

कार्य समाप्ति तिथी- 9 अगस्त

स्थिति- 80 फीसदी सिविल वर्क पूरा, स्कल्पचर स्ट्रक्चर का काम जारी

- बाईजी का तालाब

कुल लागत- 11.28 करोड़ रुपए

कार्य समाप्ति तिथी- 22 अगस्त

स्थिति- रैंप, तालाब के चारों और स्टेपिंग सहित अन्य काम जारी

अन्य प्रमुख कार्य जो चल रहे हैं
अशोक उद्यान स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, डेंटल कॉलेज, आंगणवा में कृषि मंडी, विवेक विहार एसटीपी, पावटा रोडवेज बस स्टैंड, रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पावटा जिला अस्पताल, मथुरदास माथुर अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं सहित अन्य निमार्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं।

छह घंटे के लिए आएंगे जोधपुर
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो जून से मारवाड के चार जिलों के दौरे पर निकलेंगे। वह बाडमेर, जालौर , पाली के साथ जोधपुर भी आएंगे। दो जून को जोधपुर आकर पहले बाडमेर जाएंगे, पचपदरा में रिफाइनरी की रिव्यू बैठक करेंगे। तीन जून को वह जालोर का दौरा कर पाली में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाली जिले में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है। बाडमेर में पायलट समर्थक हेमाराम चौधरी का फैक्टर भी बड़ा है। सीएम 4 जून को दोपहर 12 बजे जोधपुर आएंगे। चार बजे डिगाडी स्कूल में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे।

Updated on:
1 Jun 2023, 2:52 PM IST
Published on: