नई दिल्ली

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत  डबलीवास मिढारोही के नूरपुरा गांव में जोहड़ मरम्मत कार्य का शुभारंभ विधायक द्रोपती मेघवाल एवं जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया ने किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2016, 6:43 PM IST
Feature image

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत डबलीवास मिढारोही के नूरपुरा गांव में जोहड़ मरम्मत कार्य का शुभारंभ विधायक द्रोपती मेघवाल एवं जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया ने किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को अभियान से जुडऩे व मुख्यमंत्री द्वारा जल संरक्षण के लिए शुरू किए अभियान को सफल बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण जल संग्रहण के प्राचीन स्त्रोत जोहड़, कुएं, बावड़ी को भूलते जा रहे हैं। ये अभियान पुन: हमारी धरोहर से जुडऩे का अवसर प्रदान कर रहा है। इस मौक पर प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार, जिला कलक्टर रामनिवास, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नखतदान, उपखंड अधिकारी नरेश कुमार, विकास अधिकारी हुकमसिंह राठौड़, सरपंच कृष्ण सोलंकी, उपसरपंच नक्षत्रसिंह, पंचायत समिति सदस्य अलका भांभू, भाजपा देहात मंडल के जगतारसिंह, पंचायत सचिव योगेंद्र पंवार सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Published on: