राजस्थान यूनिवर्सिटी: पुलिस-छात्रों के बीच हुई भिड़ंत, कई घायल

राजस्थान यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच भिड़त हुई
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2015, 3:39 PM IST
rajasthan university
rajasthan university

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच भिड़त हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उसे काबूू में करने के लिए पुलिस को छात्रों पर लाठी चार्ज करना पड़ गया। वहीं गुस्साए छात्रों ने भी इसके जबाव में पुलिस पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस भिड़ंत में सांगानेर एसएचओ शिव रतन गोदारा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही कम से कम 25 छात्रों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

कब गरमाया मामला

पुलिस और छात्रों के बीच स्थिति उस समय पर बिगड़ी जब यूनिवर्सिटी का गेट बंद करने के बाद पुलिस ने रैली निकाल रहे छात्रों को रोकने की कोशिश की। इस पर छात्रों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए उनपर लाठियां भांजनी शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज से गुस्साए छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया।

इसके अलावा करीब आधा दर्जन वाहनों में तोडफोड और दो से तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि छात्र पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल पर हुए कथित हमले के विरोध में रैली निकाल रहे थे। छात्र हाथों में हल और जैली लेकर रैली में शामिल हुए थे।

Published on: