महाराष्ट्र ATS इस बात की गहन जांच कर रही है कि ठाकुरली में उसे किसने पनाह दी थीऔर पिछले 10 दिनों में कौन-कौन लोग उसके संपर्क में आए थे। आरोपी के पास से बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी की जा रही है। ATS के अनुसार, आरोपी से जुड़ी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और उसे आज विशेष ATS अदालत में पेश किया जा रहा है, ताकि उसकी रिमांड मांगी जा सके।