दुनियाभर में किशोरों का शारीरिक रूप से सक्रिय रहना लगातार बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। पढ़ाई, मोबाइल, टीवी और दूसरे स्क्रीन आधारित मनोरंजन के बीच खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए उनका समय कम हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 11 से 17 साल की उम्र के हर 4 में से 1 यानि 24 करोड़ किशोर ऐसे है, जो सप्ताह एक भी दिन कम से कम 60 मिनट की मध्यम से तेज शारीरिक गतिविधि नहीं करते। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि शारीरिक गतिविधियों की कमी से किशोरों में आगे चलकर हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।