
जयपुर।
उन्होंने कहा कि परिवर्तित बजट के जुलाई माह के अंत में पारित होने के कारण घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए समय कम बचा है। अगले बजट से पहले घोषणाओं को धरातल पर उतारें ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों से संबंधित ऐसी घोषणाएं जिन का काम लम्बे समय तक चलना है। उनकी स्वीकृतियां जल्द जारी की जाएं। बड़ी परियोजनाओं को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाए। घोषणाओं की क्रियान्विति की विभागीय स्तर पर भी प्रभावी मॉनिटरिंग हो। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त को भी निर्देश दिए कि वित्त विभाग के स्तर पर भी घोषणाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
45 विभागों के पांच समूह
बैठक में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए 45 विभागों के 5 समूह बनाए गए हैं। साथ ही ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए सीएमआईएस पोर्टल को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। इसमें ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनसे घोषणाओं की प्रगति की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके और पोर्टल के माध्यम से ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा सकें। बैठक में वित्त एवं आयोजना विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।