जयपुर

New District In Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में पहली बार बनाया नया जिले …ये है लिस्ट

New District In Rajasthan : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार नया जिला बनाया है। यह अलग बात है कि तीसरे मुख्यमंत्री काल में उन्होंने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। वह करीब 15 साल से पारी पारी मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में एक साथ 19 जिलों की घोषणा कर दी है।

2 min read
Mar 17, 2023
photo_6098210797445559824_y.jpg
,,

New District In Rajasthan : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार नया जिला बनाया है। यह अलग बात है कि तीसरे मुख्यमंत्री काल में उन्होंने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। वह करीब 15 साल से पारी पारी मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में एक साथ 19 जिलों की घोषणा कर दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो प्रदेश पर करीब 15 साल से शासन में रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार ने ही पहली बार राजस्थान में नए जिले बनाए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में प्रतापगढ़ के रूप में नए जिले की घोषणा की थी।

15 साल का शासन और सूखे के बाद नया जिला
राजस्थान को 17 मार्च से पहले 26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ के रूप में अंतिम जिला मिला था। पिछले 15 सालों से राजस्थान में जिलों की सूखा पड़ा हुआ था लेकिन धोरों की धरती में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अचानक पश्चिमी विक्षोभ की तरह जिलों के रूप में प्रदेश में बारिश लेकर आए। जिस समय अशोक गहलोत विधानसभा में जिलों की बारिश कर रहे थे। ठीक उसी समय आसमान से पानी की बारिश हो रही थी।

पहली बार एक साथ 19 नए जिले
यह पहली बार है कि राजस्थान में एक साथ 19 जिले बनाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 50 जिले होंगे और 10 संभाग हो गए हैं। इससे पहले सात संभाग और 33 जिले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने इस फैसले से सबको चौंका दिया है क्योंकि हाल ही में जिला बनाने के लिए राम लुभाया कमेटी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया गया था।

ये हैं 19 नए जिले
अनूपगढ़
बालोतरा
ब्यावर
डीग
डीडवाना
दूदू
गंगापुरसिटी
जयपुर उत्तर
जयपुर दक्षिण
जोधपुर पूर्व
जोधपुर पश्चिम
केकड़ी
कोटपूतली
खैरथल
नीमकाथाना
फलौदी
सलूम्बर
सांचौर
शाहपुरा

ये हैं तीन संभाग
बांसवाड़ा
पाली
सीकर

Published on:
17 Mar 2023 07:13 pm