11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के बाईस गोदाम में फायरिंग: युवक की जांघ में मारी गोली, वसीम मोटा-आफताब बाबा और मुजमिल गैंग में रंजिश

Jaipur Gang War: गुलाबी नगरी में बेखौफ अपराधी ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाया हुए मंगलवार देर रात बाईस गोदाम सर्कल पर सरेआम गैंगवार की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अपराधी ने प्रतिद्वंद्वी गैंग के एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली उसकी जांघ में जा धंसी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 11, 2026

Jaipur Gang War

एसएमएस अस्पताल में घायल के बयान लेते पुलिसकर्मी (पत्रिका फोटो)

Jaipur Gang War News: जयपुर: राजधानी जयपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। मंगलवार देर रात शहर के व्यस्त बाईस गोदाम सर्कल पर सरेआम गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक अपराधी ने अपनी विरोधी गैंग के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली युवक की जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

10 घंटे तक छिपाई गई वारदात

वारदात के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। घायल युवक के साथी उसे तुरंत सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल ले गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। करीब 10 घंटे तक पूरी घटना को छुपाकर रखा गया। बुधवार दोपहर को जब घायल का ऑपरेशन पूरा हुआ, तब अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही अशोक नगर थाना पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

क्या पुरानी रंजिश के चलते हुई गैंगवार?

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा के अनुसार, मंगलवार रात करीब दो बजे भट्टा बस्ती का रहने वाला शाहिद बाईस गोदाम सर्कल के पास अपने साथी के साथ बाइक पर बैठा था, तभी उस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने अस्पताल में शाहिद के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

वसीम मोटा-आफताब बाबा और मुजमिल गैंग में रंजिश

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले बदमाश 'वसीम मोटा' और 'आफताब बाबा' गैंग से जुड़े हैं। वहीं, गोली का शिकार हुआ शाहिद 'मुजमिल गैंग' का सक्रिय सदस्य है। यह पूरी वारदात दोनों गैंग के बीच लंबे समय से चली आ रही खूनी रंजिश का नतीजा है।

घायल शाहिद का भी है क्रिमिनल रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से घायल हुआ शाहिद खुद भी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जयपुर शहर के अलग-अलग थानों में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दूसरे थानों से भी उसका पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

वारदात वाली जगह से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को लगाया गया है, जिसने मौके से खून के नमूने और अन्य जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग