10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डॉक्टरों और गार्ड्स की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sri Ganganagar Hospital Fire: श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में ओपीडी और पर्ची काउंटर के पास विद्युत पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं से परिसर भर गया और अफरा-तफरी मच गई। गार्ड, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की सतर्कता से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

2 min read
Google source verification
Sri Ganganagar Hospital Fire

Sri Ganganagar Hospital Fire (Patrika Photo)

Sri Ganganagar Hospital Fire News: श्रीगंगानगर जिले के राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10:11 बजे ओपीडी और पर्ची काउंटर के पास लगे बिजली के मुख्य पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। पैनल बोर्ड से तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरे परिसर में काला धुआं भर गया। चूंकि सुबह का समय था, इसलिए अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ मौजूद थी।

आग और धुआं देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। खुद को बचाने के लिए लोग बाहर की तरफ भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस आपाधापी में कुछ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर भी गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

सूझबूझ से पाया आग पर काबू

हादसे के वक्त अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों, डॉक्टरों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों (जो कैदियों को दवा दिलाने लाए थे) ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और डरे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसी दौरान अस्पताल के बिजली कर्मचारी सुभाष और प्रवीण कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मुख्य बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल में रखे अग्निशमन सिलेंडरों (फायर एक्स्टिंग्विशर) का इस्तेमाल करके आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

वैकल्पिक व्यवस्था और असुविधा

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी ब्लॉक को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए डॉक्टरों ने इमरजेंसी (आपातकालीन) वार्ड में बैठकर मरीजों को देखना और दवा लिखना शुरू किया।

अचानक हुए इस बदलाव के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को थोड़ी असुविधा का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

क्या बोले पीएमओ

चिकित्सालय में ओपीडी व पर्ची काउंटर के पास स्थित विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
-डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, पीएमओ, जिला चिकित्सालय, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग