जयपुर

CM Ashok Gehlot Gift : राजस्थान आवासन मंडल में 311 पदों पर होंगी भर्ती

CM Ashok Gehlot Gift : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 311 नौकरियों का फिर तोहफा दिया है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023
भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

CM Ashok Gehlot Gift : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 311 नौकरियों का फिर तोहफा दिया है। राजस्थान आवासन मंडल में बहुत जल्द प्रदेश में 311 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें से 53 पदों की भर्ती आरपीएससी और 258 पदों के लिए सी-डैक परीक्षा कराएगा।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ ये भर्ती हों, इसके लिए देश की अद्र्ध सरकारी सॉफ्टवेयर कम्पनी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सी-डैक) का सहयोग लिया जा रहा है। सी-डैक नेवी, एयरफोर्स, एयरपोर्ट से जुड़ी भर्ती कराती है।

उन्होंने बताया कि पात्रता और सिलेबस कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार निर्धारित किया गया है। राज्य के 11 शहरों में करीब 100 सेंटर पर ऑनलाइन माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञप्ति जारी की जाएगी।


खास-खास

प्रोग्रामर पद के लिए 1, परियोजना अभियन्ता (वरिष्ठ, सिविल) के 48 और नगर नियोजन सहायक या वास्तुविद् सहायक के 4 राजपत्रित पदों के लिए आरपीएससी भर्ती कराएगा। कम्प्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर, एल-10 के 6, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (सूचना सहायक) के 18, परियोजना अभियंता (कनिष्ठ, सिविल) के 100, परियोजना अभियन्ता (कनिष्ठ, विद्युत) के 11, वरिष्ठ प्रारूपकार के 4, कनिष्ठ प्रारूपकार 10, विधि सहायक (कनिष्ठ विधि अधिकारी) 9, कनिष्ठ लेखाकार के 50 और कनिष्ठ सहायक के 50 अराजपत्रित पदों के लिए सी डैक भर्ती कराएगा।

Also Read
View All