जयपुर

अशोक गहलोत ने ट्विटर पर बदली profile pic, तो ये किसने कहा कहीं सरकार न बदल जाए !

एक यूजर ने लिखा रोज रोज प्रोफाइल बदलते हो सीएम साहब, ऐसा ना हो कि आने वाले वक्त में सरकार भी बदल जाए!
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 3:12 PM IST
अशोक गहलोत ने ट्विटर पर बदली profile pic, तो ये किसने कहा कहीं सरकार न बदल जाए !
अशोक गहलोत ने ट्विटर पर बदली profile pic, तो ये किसने कहा कहीं सरकार न बदल जाए !

जयपुर। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। अगले साल यानी 2024 में आम चुनाव है। कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुटी है। अधिवेशन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाएगी। इस कड़ी में रायपुर में होने वाले अधिवेशन से पहले कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के मेंबर्स के लिए चुनाव भी हो सकता है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में पार्टी कई बडे़ फैसले ले सकती है ।

उधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर प्रोफाइल तस्वीर बदल ली है। वे हाथ से हाथ जोड़ो की ब्रांडिंग करते नजर आ रहे हैं। इस पर ट्विटर यूज़र्स ने जमकर कमेंट किए। लोगों ने CHO का मुद्दा उठाया। एक यूजर ने लिखा रोज रोज प्रोफाइल बदलते हो सीएम साहब, ऐसा ना हो कि आने वाले वक्त में सरकार भी बदल जाए! एक यूजर ने लिखा, पहले खुद तो आपस मे जुड़ लो। किसी ने लिखा, अबकी बार हाथ से हाथ जोड़कर इस पेपर लीक घोटाला सरकार को राजस्थान की सता से बाहर कर देंगे।


छत्तीसगढ़ में ये कांग्रेस का 85 वां पूर्ण अधिवेशन होगा । इस सेशन का नाम 'हाथ से हाथ जोड़ो' रखा गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में केंद्र की सरकार बनेगी। खड़गे ने कहा कि भले 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। '2024 में कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष भाजपा को हटा देगा।

हम इस बारे में दूसरी पार्टियों से भी बातचीत कर रहे हैं, वरना देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं। खड़गे ने कहा, 'मोदी अक्सर कहते हैं कि वो अकेले इंसान हैं, जो देश का सामना करते हैं। इस देश में कोई दूसरा इंसान उन्हें छू नहीं सकता है। कोई लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है। आपको ये याद रखना चाहिए कि आप लोकतंत्र में हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। आपको लोगों ने चुना है और आपको चुनने वाले लोग 2024 में आपको सबक सिखाएंगे।

Published on: