जयपुर

जब विधानसभा में सीएम अशोक गहलोत ने लगाया श्रीराम का जयघोष, विपक्ष रह गया सन्न

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा ( Rajasthan Assembly )में जय श्रीराम ( Jai Shri Ram )का जयघोष लगाकर चौंका दिया। गहलोत ने भाजपा की ओर मुस्कुराते हुए फिर कहा- जय श्रीराम।

less than 1 minute read
Jul 29, 2019
cm ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा ( rajasthan assembly ) में जय श्रीराम ( Jai Shri Ram )का जयघोष लगाकर चौंका दिया।

गहलोत ने भाजपा ( BJP ) की ओर मुस्कुराते हुए फिर कहा- जय श्रीराम ( Jai Shri Ram )। जवाब में भाजपा सदस्य भी बोले- जय श्रीराम। मुख्यमंत्री ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम का इस्तेमाल गुस्सा पैदा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बात अच्छे मानसून की बधाई से शुरू की। उन्होंने कहा कि इंद्र की कृपा हुई। अच्छे मानसून ने सारी चिंताएं मिटा दी। उन्होंने प्रतिपक्ष भाजपा की ओर देखते हुए कहा कि इंद्र पर भी अकेले आपका अधिकार नहीं है।

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जय श्रीराम का जयघोष किया। उनके इस जयघोष से सभी सदस्य चौंक गए। फिर उन्होंने दूसरी बार जय श्रीराम का जयघोष किया तो प्रतिपक्ष भाजपा ने भी उनके सुर में सुर मिलाया।

मुख्यमंत्री ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोई अल्लाह हो अकबर बोल जाए तो किसीको आपत्ति क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि किसी को कुछ भी बोलने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि देश में माहौल बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है।

Published on:
29 Jul 2019 08:06 pm