जयपुर

CM Ashok Gehlot ने कहा- प्राथमिकता से पूरे होंगे जनहित के ये बड़े काम, जनता का मकसद होगा पूरा

लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में सवाल पर Ashok Gehlot ने कहा, भाजपा हमारे आसपास भी नहीं है...
less than 1 minute read
Dec 28, 2018
ashok ghelot
rajasthan

जयपुर।

CM Ashok Gehlot ने कहा है कि राज्य में रिफाइनरी, भीलवाड़ा कोच फैक्ट्री, आदिवासी इलाके में ब्रॉडगेज जैसे जनहित के बड़े कामों को हाथ में लेकर प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में कहा कि जिस मकसद से जनता ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाई है उसे पूरा करना है। राजस्थान के लोगों व नौजवानों की जो अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा करना है।

गहलोत ने कहा, यह कांटों का ताज है, इतना आसान नहीं है, लेकिन Rahul Gandhi और कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना है कि जन अपेक्षाओं को हर हाल में पूरा करना है। किसानों की जो अपेक्षाएं हैं कांग्रेस उसे पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों राज्यों की सरकारों ने शपथ लेते ही किसानों और युवाओं के हित में जो वादे किए थे उसको 48 घंटे से भी कम समय में लागू करने का काम किया। अभी हमारी सरकार बने कुछ ही दिन हुए लेकिन भाजपा के लोगों ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में सवाल पर गहलोत ने कहा, भाजपा हमारे आसपास भी नहीं है।

कई ‘गडकरी’ बोलेंगे
गहलोत ने कहा कि अब तो भाजपा के नेता, जिनकी आत्मा मोदी के दुष्प्रचार को लेकर गवाही नहीं देती, खुलकर सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी जी गलत बातें बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे कई नेता हैं, जो आत्मा की आवाज सुनेंगे और जल्दी ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की नीतियों के खिलाफ गडकरी की तरह सामने आएंगे।

Published on:
28 Dec 2018 10:12 am