जयपुर

लाहोटी ने सुनी जन समस्याएं, लोगों ने करा दिया मौका मुआयना

सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने शुक्रवार को वार्ड-93 सांगानोर कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा कर आम नागरिकों से जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने लाहोटी को कई समस्याओं का मौका मुआयना भी कराया।
less than 1 minute read
Aug 06, 2021
लाहोटी ने सुनी जन समस्याएं, लोगों ने करा दिया मौका मुआयना
लाहोटी ने सुनी जन समस्याएं, लोगों ने करा दिया मौका मुआयना

जयपुर।

सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने शुक्रवार को वार्ड-93 सांगानोर कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा कर आम नागरिकों से जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने लाहोटी को कई समस्याओं का मौका मुआयना भी कराया। लाहोटी ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर व आयुक्त को तुरंत पत्र लिखकर इन समस्याओं का निवारण करने के लिए कहा है।

लाहोटी ने बताया कि मानसरोवर में करंट से एक बच्चे की मौत होने के बाद भी नगर निगम कार्यालय के सामने ही मुख्य सड़क पर लाइट के खम्भों पर बॉक्स नहीं हैं। जिसकी वजह से नंगे तार झूल रहे हैं। नगर निगम के विद्युत शाखा के अधिकारियों व अन्य अधिकारियों ने खुले लाईट के तारो की कवर्ड करने या बॉक्स लगाने की व्यवस्था अभी तक नहीं की हैं। मेयर व आयुक्त ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करें।

नालियां ही नहीं, कैसे हो पानी का निकास

लाहोटी ने बताया कि नगर निगम के सामने वाली मुख्य बाजार की सड़क पर नालियां नहीं है। जिस कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है। इस समस्या ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का जीना मुश्किल कर रखा है। इसी तरह यहां सार्वजनिक शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

Published on:
06 Aug 2021 07:02 pm