जयपुर

सीएम भजनलाल का अहम निर्णय, राजस्थान में एकल पट्टा प्रकरण की समिति करेगी निष्पक्ष जांच

CM Bhajan Lal Important Decision : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय। राजस्थान प्रदेश में एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी। पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2024, 2:32 PM IST
CM Bhajan Lal Important Decision Rajasthan Single Lease Case Committee Impartial investigation
सीएम भजनलाल का अहम निर्णय

CM Bhajan Lal Important Decision : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का महत्वपूर्ण फैसला। प्रदेश में एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सरकार ने समिति का गठन किया है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। साथ ही, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव इस समिति के सदस्य होंगे।

कमेटी की निष्पक्षता पर उठे थे सवाल

उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में एकल पट्टा प्रकरण में हुई अनियमितताओं पर न्यायालय से प्रकरण वापिस लेने के लिए कमेटी गठित की गई थी। लेकिन कमेटी में तत्कालीन यूडीएच मंत्री के कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे उक्त कमेटी की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे। पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में नव गठित समिति एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
29 Jun 2024, 2:32 PM IST
Published on: