
Good News : जयपुर में नए रूट पर चलेगी मेट्रो
Good News : आने वाले कुछ वर्षों में जयपुर में मेट्रो ट्रेन का नक्शा बदला हुआ नजर आएगा। फेज-02 का काम शुरू होगा और इसके बाद कुछ नए रूट भी धरातल पर आएंगे। फेज-02 (सीतापुरा से सीकर रोड तक) के साथ-साथ मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से टोंक रोड पर भी मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह फेज 10 से 11 किमी लंबा होगा। मेट्रो अधिकारी फेज-02 के साथ-साथ इस नए रूट की भी डीपीआर बनवाएंगे। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो जल्द ही डीपीआर के साथ-साथ ट्रैफिक स्टडी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीते दिनों मानसरोवर के कुछ पार्षदों और विकास समितियों के पदाधिकारियों ने न्यू सांगानेर रोड होते हुए सांगानेर तक मेट्रो चलाने की बात सीएम भजनलाल शर्मा तक पहुंचाई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस रूट में रुचि दिखाई है। क्योंकि इस रूट के दोनों ओर घनी आबादी है और पूरा रूट भी एलिवेटेड होने की वजह से खर्चा भी कम होगा।
-फेज-1ए : मेट्रो मानसरोवर से चांदपोल तक चली। 9.1 किमी में चलने वाली मेट्रो में 18 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते थे।
-फेज-1बी : चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक संचालन हुआ। इससे यात्री भार बढ़ा। अब प्रतिदिन का यात्री भार बढ़कर 50 हजार के पार हो चुका है।
यह भी पढ़ें -
फेज-1सी : (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक) इस रूट पर काम चल रहा है। 2.85 किलोमीटर का रूट निर्धारित है।
फेज-1डी : (मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से 200 फीट बाइपास तक) का भी काम शुरू हो गया है। 1.35 किमी का यह रूट पूरा एलिवेटेड होगा।
फेज-2 (अबाबाड़ी से सीकर रोड तक) करीब 30 किलोमीटर का रूट होने का अनुमान है। इसके निर्माण में 5860 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले यह रूट अबाबाड़ी तक था, लेकिन अब इसको बीआरटीएस कॉरिडोर होते हुए सीकर रोड तक ले जाने की योजना है। इससे सीकर रोड के दोनों ओर रहने वाले लोगों की आवाजाही सुगम होगी। पहले इस रूट की लबाई (सीतापुरा से अबाबाड़ी तक) 23 किलोमीटर थी और लागत 4600 करोड़ रुपए थी।
भले ही मेट्रो स्टेशन का नाम मानसरोवर है, लेकिन मानसरोवर में रहने वाले लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि राज्य में सरकार बदलने के बाद न्यू सांगानेर रोड पर भी मेट्रो के लिए प्रयास शुरू हो गए। इस रूट पर मेट्रो के आने से मानसरोवर का बड़ा हिस्सा जुड़ जाएगा। वहीं, पृथ्वीराज नगर-दक्षिण में भी तेजी से आबादी बढ़ रही है। भविष्य में वहां के लोगों को मेट्रो ट्रेन के आने से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
29 Jun 2024, 2:05 PM IST
Published on:
29 Jun 2024, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.