जयपुर

भजन लाल सरकार का बड़ा फैसला, संकल्प पत्र के क्रियान्वयन के लिए बनाई समिति

प्रदेश की भजन लाल सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही अपने वादों को धरातल पर उतारने की कवायद की है। पहले पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 7:19 PM IST
cm_bhajan_lal_sharma_2.jpg

प्रदेश की भजन लाल सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही अपने वादों को धरातल पर उतारने की कवायद की है। पहले पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसके बाद किसानों को गेहूं पर बोनस और 450 रुपए में सिलेंडर देने की काम सरकार ने किया है।

अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023' के वादों को पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिमंडलीय कमेटी का गठन किया है। मंत्रिमण्डल सचिवालय की ओर जारी आदेश के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के "आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023" को सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में कियान्वयन के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। इसमें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सदस्य बनाया गया है। सरकार पहले ही इस संकल्प पत्र को नीतिगत दस्तावेज बना चुकी है।

100 दिन की कार्ययोजना में भी किया शामिल

संकल्प पत्र की कई घोषणाओं को विभागों की 100 दिन की कार्ययोजना में भी शामिल किया गया है। इस कार्ययोजना के अनुसार काम भी शुरू कर दिया है। वहीं बजट में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। ये भी संकल्प पत्र के अनुसार ही है। सरकार चाहती है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही जनता के बीच अच्छे कामों के दम पर पैठ बनाई जाए।

Published on: