जयपुर

Bhajanlal Govt First Anniversary: आज सौगातों की बौछार, सीएम भजनलाल इन योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Rajasthan Government: प्रदेशभर में भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज सीएम भजनलाल प्रदेश की जनता को कई सौगात देने जा रहे है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 8:46 AM IST
Bhajanlal-Govt-First-Anniversary

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पद संभाले आज एक साल हो गया है। प्रदेशभर में भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज सीएम भजनलाल प्रदेश की जनता को कई सौगात देने जा रहे है। राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, पूंछड़ी का लौटा में भी विकास कार्याें का शिलान्यास करेंगे।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजधानी जयपुर में अंत्योदय सेवा शिविर की शुरुआत करेंगे। पिंजरापोल गौशाला में होने वाले इस कार्यक्रम में दो हजार दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करेंगे। दस हजार विशेष योग्यजनों को आर्टिफिशियल लिम्ब और अन्य उपकरण भी वितरित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का भी सीएम शुभारम्भ करेंगे। जयपुर के अलावा वे पूंछड़ी का लौटा में भी विकास कार्याें का शिलान्यास करेंगे।

इनकी करेंगे सीएम शुरुआत

-दुर्लभ बीमारियों से पीडि़त बच्चों के लिए सीएम आयुष्मान बाल सम्बल योजना।
-सीएम विश्वकर्मा पेंशन योजना।
-डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना।
-सीएम सद्भावना केन्द्र कार्यक्रम।
-सीएम स्वनिधि योजना।
-11 हजार स्ट्रीट वैंडर्स को ऋण की स्वीकृति।
-पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 ट्रेड्स के 30 हजार दस्तकारों को दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान।
-आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान।
-आयुष्मान मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की शुरुआत।
-पीएम शहरी आवास योजना के तहत 5 हजार परिवारों को प्रथम किस्त जारी होगी।
-प्रदेश भर में 500 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, 60 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया जाएगा।
-100 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने की घोषणा।

आज पुलिस को मिलेंगे कई वाहन

सीएम एसएमएस स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस विभाग को कई वाहन सौेपेंगे। 25 पेट्रोलिंग वाहनों और 22 पुलिस इंटरसेप्टर वाहनों की रवानगी होगी। 750 मोटर साइकिलों का वितरण होगा। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत होगी। 101 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की रवानगी होगी। इसके अलावा जवाहर कला केन्द्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी सीएम करेंगे।