5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजनलाल सरकार का एक साल पूरा: मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन में छात्राओं को बांटी स्कूटी; की ये बड़ी 9 घोषणाएं

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 14 Dec 2024, 8:43 PM IST

CM Bhajanlal

Rajasthan Politics: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उदयपुर के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं और पहल

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

निःशुल्क स्कूटी वितरण: बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुफ्त स्कूटी प्रदान की गई।

राजसखी (सरस) राष्ट्रीय मेला 2024 का शुभारंभ: वर्चुअल माध्यम से मेले का उद्घाटन किया गया।

लखपति दीदी सम्मान: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

महिला निधि बैंक के माध्यम से ऋण वितरण: स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के लिए ऋण प्रदान किया गया।

राजसखी पोर्टल का शुभारंभ: महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की ऑनलाइन जानकारी और आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया।

नमो ड्रोन दीदी सम्मान और इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम वितरण: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम का वितरण किया गया।

सीएम सुरक्षा कमांड सेंटर एवं पैनिक बटन योजना का शुभारंभ: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीक आधारित योजनाओं की शुरुआत।

महिला हेल्पलाइन ऐप: आपातकालीन सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन ऐप लॉन्च किया गया।

मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना: पोषण युक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए नई योजना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : RPSC Assistant Professor Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

महिला सशक्तिकरण पर जोर

दरअसल, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद किया और उनकी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान होगा मालामाल! 100 से अधिक मिनरल ब्लॉकों की होगी ई-नीलामी, मिलेगा करोड़ों का राजस्व

महिलाओं के विकास को प्राथमिकता

महिला सम्मेलन में प्रदर्शित योजनाओं और पहलों से स्पष्ट है कि भजनलाल सरकार महिलाओं के विकास और उत्थान को प्राथमिकता दे रही है। राजस्थान सरकार के इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य में महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी और राज्यमंत्री मंजू बाघमार समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

यहां देखें वीडियो-