5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ खान लीजधारक, उसके बेटे व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 15 Dec 2024, 7:47 AM IST

Rajendra Singh Gudha

Jhunjhunu News: झुंझुनूं। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ शहर में समस तालाब के पास कान्हा पहाड़ में खान लीजधारक, उसके बेटे व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना छह दिसम्बर की है।

कोतवाली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि श्यामसिंह कटेवा ने शनिवार को उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, इब्राहिम, इम्तियाज तगाला, खादिम तगाला, असलम मिर्जा, अकरम चेजारा, युनूस मास्टर, डॉ. जावेद, आजम राठौड़, आमीन मास्टर, सोनू बुहाना, इकबाल जाजोदिया व 500-1000 अन्य पर मामला दर्ज करवाया है।

य​ह भी पढ़ें: राजस्थान को बड़ी सौगात देने आएंगे पीएम मोदी, केंद्र से मिल सकते हैं 63 हजार करोड़ रुपए

रिपोर्ट में हर महीने बंधी मांगने, नहीं देने पर खान बंद कराने, दीवार व कांटेदार तारबंदी को तोड़ने, रुपए लूटने, डीजल के ड्रम को फैला कर आग लगाने, पथराव करने व मशीनों में मिट्टी डालने का आरोप लगाया है।

य​ह भी पढ़ें: 15 शहरों में पारा 5 डिग्री से कम, IMD का नया अलर्ट, जानें-राजस्थान में कब तक चलेगी शीतलहर

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़