जयपुर

Jaipur Metro: जयपुर में इन 5 जगह दौड़ेगी मेट्रो, कवायद हुई तेज, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Jaipur Metro: जयपुर शहर में मेट्रो ट्रेन के विस्तार को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। सीएम भजनलाल ने सीतापुरा-अंबाबाड़ी मेट्रो कॉरिडोर के लिए टाइमलाइन तय कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2025, 9:09 AM IST
Jaipur-Metro-2
पत्रिका फाइल फोटो

Jaipur Metro: जयपुर शहर में मेट्रो ट्रेन के विस्तार को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम भजनलाल ने कहा कि फेज-2 कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट 31 मार्च तक पूरी करें। ताकि, समय पर काम आगे बढ़ सके। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉरिडोर के सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले करें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 के अंतर्गत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन का कार्य जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से प्रतापनगर, टोंक रोड, सीकर रोड, विद्याधर नगर, सीतापुरा क्षेत्र मेट्रो से जुड़ेंगे। ऐसे में आमजन को मेट्रो की सुगम व द्रुतगामी परिवहन सुविधा से काफी फायदा होगा।

मेट्रो स्टेशन पर यात्री सुविधा का रखें ध्यान

सीएम ने अधिकारियों को सीतापुरा-अंबाबाड़ी मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन पर समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यात्री सुविधा के दृष्टिगत स्टेशन को पैड टैक्सी सिस्टम से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

बैठक ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसीएम (सीएमओ) शिखर अग्रवाल व प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
12 Mar 2025, 9:09 AM IST
Published on: