6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Roadways: राजस्थान में फिर ‘सारथी’ के हाथों में होगी रोडवेज बसों की कमान, 1423 बस सारथियों की होगी भर्ती

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज की बसों में परिचालकों के पद बस सारथी योजना से भरने की तैयारी चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 11 Mar 2025, 1:55 PM IST

Rajasthan Roadways

बीकानेर। रोडवेज में परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए परिचालकों के पद बस सारथी योजना से भरने की तैयारी चल रही है। प्रदेशभर में 1423 बस सारथियों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश में बताया है कि वर्तमान में प्रदेश के आगारों को स्वीकृत संख्या के अनुरूप बस सारथी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। बसों के सफल संचालन के लिए वर्तमान में कार्यरत बस सारथियों की संख्या से कुछ बढ़ा कर पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों से भी परिचालकों की कमी को पूरा किया जाएगा।

यहां इतने पद स्वीकृत

बीकानेर 40, आबू रोड 27, अजयमेरु 30, अजमेर 15, अलवर 35, अनूपगढ़ 30, बांसवाड़ा 30, बाड़मेर 24, बारां 25, ब्यावर 47, भरतपुर 32, भीलवाड़ा 55, बूंदी 30, चितौड़गढ़ 35, चूरू 26, दौसा 5, धौलपुर 34, डीडवाना 26, डूंगरपुर 36, फालना 15, गंगानगर 35, हनुमानगढ़ 45, हिंड़ौन 22, जयपुर 35, जैसलमेर 11, जालौर 20, झालावाड़ 40, झुंझुनूं 20, जोधपुर 55, करौली 5, खेतड़ी 15, कोटा 70, कोटपुतली 28, लोहागढ़ 30, मत्स्यनगर 25, नागौर 41, पाली, 34, फलौदी 26, प्रतापगढ़ 12, राजसमंद 15, श्रीमाधोपुर 20, सीकर 35, सिरोही 31, सवाई माधोपुर 25, तिजारा 7, टोंक 35, उदयपुर 35, वैशालीनगर 45, विद्यानगर में 31 बस सारथियों की स्वीकृति दी गई है।

304 बस सारथी कम स्वीकृत

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रदेशभर के 52 आगारों में परिवहन चालकों की कमी को दूर करने एवं बसों के सफल संचालन के लिए बस सारथी योजना के तहत परिवहन चालकों की भर्ती करने की योजना लागू की थी। इस योजना के तहत पूर्व के 52 आगारों में 1727 बस सारथी लगाने की स्वीकृति दी गई थी, जो इस बार घटा कर 1423 कर दी गई है। इस लिहाज से 304 बस सारथी के पद कम स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अजमेर के केकड़ी में फिर ईडी की दस्तक, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हड़कंप

सुचारु होगा सफर

बसों के सफल संचालन के लिए पद भरे जा रहे हैं। प्रदेशभर में 1423 बस सारथियों की स्वीकृति दी गई है। शेष सिविल डिफेंस से परिचालक लिए जाएंगे। इसके लिए आगार प्रबंधकों को निर्देशित किया जा चुका है।
-रामजीलाल मीणा, उप महाप्रबंधक सांख्यिकी रोडवेज मुख्यालय जयपुर

यह भी पढ़ें: भोपाल से आते ही पहुंचा दोस्त के घर, नींद से उठाया और फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या, जानें पूरा माजरा