जयपुर

CM Gehlot Election Gift: सीएम गहलोत ने दिया चुनावी तोहफा, जनता जो मांगेगी वो सब मिलेगा हाथों-हाथ

CM Gehlot Election Gift: विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री पूरी तरह चुनावी मूंड में दिखाई देने लगे हैं, आज उन्होने अपने विधायकों को हिदायत देते हुए कहा है कि, आम जनता की जो भी मांग है उसको हाथों हाथ मौके पर ही निस्तारण किया जाए।

less than 1 minute read
May 24, 2023
CM Ashok Gehlot Big Gift

CM Gehlot Election Gift: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को पीठ के ही सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे महंगाई राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने विधायक को भी हिदायत दी कि वह अब फिल्ड में लगातार रहे। जनता जो मांग बताती है वह सरकार तक पहुंचाएं। हाथों-हाथ स्वीकृत की जाएगी।
इसके बाद यहां भी सभा को सम्बोधित किया। आम सभा में पहुंचे।

यहां गहलोत ने प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को गिनाते हुए। अब तक एक करोड़ 16 लाख परिवारों को पंजीयन हो चुका है। जल्द ही यह आकड़ा पांच करोड़ तक पहुंचेगा। सभी योजनाओं का शुभारम्भ टीएसपी क्षेत्र से किया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संत व महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर 36 कौम का ध्यान रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति कैसे खुशहाल रहे। इस पर चिंतन करते प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार 36 कौमों के विकास के लिए, जो काम कर रही हैं। वह अद्धितीय है। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने प्रयास किया है। प्रदेश की जनता को चाहिए कि वह सरकार का साथ दें।

18 हजार दशा हुम्मड़ जैन समाज के अध्यक्ष एवं निर्वतमान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र के ऊपर मुख्यमंत्री की विशेष अनुकम्पा है। उन्होंने बिना मांगे ही जनता को बहुत कुछ दिया है।

Also Read
View All