जयपुर

Rajasthan Politics : सीएम गहलोत के मंत्री जोशी ने फिर जगाया भ्रष्टाचार का जिन्न

Rajasthan Politics : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से भ्रष्टाचार के मामले पर कार्रवाई करने की मांग पर अब केबिनेट मंत्री महेश जोशी का भी बयान आया है।
less than 1 minute read
May 28, 2023
Rajasthan Politics
Rajasthan Politics

rajasthan politics : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से भ्रष्टाचार के मामले पर कार्रवाई करने की मांग पर अब केबिनेट मंत्री महेश जोशी का भी बयान आया है। जोशी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जितनी कार्रवाई राजस्थान में हुई है उतनी देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं हुई है। जोशी ने पायलट के अल्टीमेटम पर कहा कि सब बातों का जवाब मुख्यमंत्री ने दे दिया। इस अब ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। जोशी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में पेपर लीक प्रकरण और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है।

पेपर लीक मामले में ठोस कानून बनाया गया है। देश का कोई ऐसा राज्य नहीं है, जहां पर कभी पेपर लीक नहीं हुआ हो। राजस्थान से ज्यादा अन्य राज्यों में पेपर लीक हुए हैं, पेपर लीक होना चिंता की बात है और जो लोग इसके पीछे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को पत्र लिखा है। पत्र में जोशी ने कहा कि मेरे खिलाफ किसी ने अनर्गल आरोप लगाकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। इसके पीछे कोई षड्यंत्र भी हो सकता है। जोशी ने कहा कि मामले की किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराएं और यदि मेरा नाम लेकर पीसीसी गेट पर धरने पर बैठने वाले युवक के साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसे भी जांच कर न्याय दिलाएं।

Published on:
28 May 2023 02:13 pm
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस में IG पोस्ट से रिटायर IPS किशन सहाय- अब तलाश रहे किराए का मकान, जानें वायरल ‘सेवानिवृत्ति पोस्ट’ पर क्या मिले जवाब?

Jaipur Water Crisis: 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हनुमान बेनीवाल ने बताई शर्मनाक लापरवाही; CM भजनलाल से पूछे तीखे सवाल

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ‘टोल बूथ’ हमेशा के लिए बंद, जानिए बिना रुके सफर और नए टोल नियमों की 10 बड़ी बातें

Ramgarh Dam: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, बांध के 759 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण की जांच शुरू

Rajasthan Congress : अशोक गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा की ‘नाराज़गी’ और ‘सेल्फ ब्रांडिंग’ तंज का दिया जवाब, कही 5 बड़ी बातें