जयपुर

राजस्थान में शहीद सैनिकों के परिवार को मुख्यमंत्री राजे ने दिया करोड़ो रुपए का तोहफा, इस योजना के तहत कर दी ये बड़ी घोषणा

राजस्थान में शहीद सैनिकों के परिवार को मुख्यमंत्री राजे ने दिया करोड़ो रुपए का तोहफा, इस योजना के तहत कर दी ये बड़ी घोषणा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2018, 6:52 PM IST
cm
cm

राजस्थान में सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार के लिए एक अच्छा कदम उठाया है। प्रदेश में अब शहीद सैनिकों के परिवार में माता-पिता के कल्याण के लिए 5 करोड़ 76 लाख 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर शहीद सैनिकों के परिवार को एक अच्छी सौगात दी है।

राज्य सरकार ने आपरेशन विजय एवं अन्य ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के माता-पिता के कल्याणार्थ मासिक आय योजना के अन्तर्गत पोस्ट ऑफिस में उनके नाम खोले जाने वाले स्थायी जमा खाते में एक लाख 50 हजार रुपये के स्थान अब तीन लाख रूपये की राशि जमा करायी जायेगी। इसके लिए सरकार द्वारा 5 करोड़ 76 लाख 23 हजार रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2015-16 की बजट घोषणा में पहले एक लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत थी जो अब बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन विजय तथा अन्य ऑपरेशनों में शहीद हुए राज्य के सैनिकों के माता-पिता को मासिक आय योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह एक निश्चित राशि प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस में उनके नाम खोले जाने वाले स्थायी जमा खाते में एक लाख 50 हजार रुपये की राशि जमा की जाती थी, इसको बढ़ाकर 3 लाख रुपये जमा कराने की बजट घोषणा की गयी थी।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घोषणा को मूर्त रूप प्रदान करते हुये राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के माता-पिता के खाते में एक लाख 50 हजार रुपये की अन्तर राशि उनके खाते में जमा कराने की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Published on: