जयपुर

Cold Wave Today: राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, कई जिलों में लुढ़का पारा, आज यह शहर रहा सबसे ठंडा

Weather Update: फतेहपुर सबसे ठंडा, कई इलाकों में शीतलहर का असर। दिन में धूप, रात में ठिठुरन, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी।
less than 1 minute read
Nov 17, 2025
Feature image

Rajasthan Weather: जयपुर. राजस्थान में ठंड ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है और पिछले कुछ दिनों से स्थिर बने हुए तापमान में अब हल्की गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट फतेहपुर में देखने को मिली, जहां पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा सीकर में 5.5, नागौर में 5.6, लूणकरनसर में 5.8 और दौसा में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया।

जालोर में न्यूनतम तापमान 7.4, करौली 7.6, सिरोही और अंता-बारां में 7.7, वनस्थली में 7.9, जबकि अलवर व चूरू में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डबोक में 8.5, भीलवाड़ा में 8.6, झुंझुनूं और पिलानी में 9.2 तथा अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जहां फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। प्रदेश में दिन के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है।

विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हालांकि सर्दी का आगमन हो चुका है, लेकिन इसकी रफ्तार अभी धीमी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते लोगों को रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम अभी साफ रहने और तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Updated on:
17 Nov 2025 03:35 pm
Published on:
17 Nov 2025 03:35 pm