जयपुर

Rajasthan Weather: मौसम का पलटवार, 13,14,15 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट, 21 शहरों में रात में पारा 10 डिग्री से कम

हिमालय तराई क्षेत्र में अगले दो तीन दिनों में सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मैदानी इलाकों में खून जमा देने वाली सर्दी का असर महसूस होने वाला है। माना जा रहा है कि उत्तर पूर्व दिशा से प्रदेश में बर्फीली हवा भी चलने के आसार हैं जिसके कारण कड़ाके की सर्दी अब धूजणी छुड़ाएगी।

2 min read
Dec 10, 2025
फतेहपुर में खेतों में जमने लगी ओस की बूंदें, पत्रिका फोटो

cold weather in jasthan: राजस्थान में दिसंबर माह में जल्द ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में अगले दो तीन दिनों में सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मैदानी इलाकों में खून जमा देने वाली सर्दी का असर महसूस होने वाला है। माना जा रहा है कि उत्तर पूर्व दिशा से प्रदेश में बर्फीली हवा भी चलने के आसार हैं जिसके कारण कड़ाके की सर्दी अब धूजणी छुड़ाएगी। हालांकि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीती रात 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: मौसम फिर ले रहा करवट; इन 5 जिलों में 10,11 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट

जयपुर में दो दिन में दो डिग्री गिरा पारा

राजधानी जयपुर में बीते ​दो दिन से मौसम शुष्क रहने पर पारे में हो रही बढ़ोतरी पर बीती रात से ब्रेक लग गए हैं। दो दिन बाद पारे में गिरावट होने से शहरवासियों को अब सुबह शाम में गलनभरी सर्दी महसूस हो रही है। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज हुआ है। हालांकि शहर के पिछले 10 साल में दिसंबर माह के तापमान पर नजर डालें तो इस साल दिसंबर में पारे में गिरावट की रफ्तार धीमी रहने पर हाड़कंपाने वाली सर्दी से लोगों को अब तक राहत मिल रही है।

जयपुर में बीते 10 साल का तापमान

वर्षअधिकतम तापमान (°C)तिथिन्यूनतम तापमान (°C)तिथि
202427.84.12.202406.714.12.2024
202326.426.12.202303.322.12.2023
202228.011.12.202206.625.12.2022
202126.022.12.202104.519.12.2021
202031.05.12.202004.631.12.2020
201926.44.12.201901.030.12.2019
201827.61.12.201805.030.12.2018
201726.91.12.201702.817.12.2017
201629.99.12.201608.520.12.2016
201531.66.12.201504.225.12.2015

ऑल टाइम रिकॉर्ड:

  • अधिकतम तापमान: 32.0°C- 4 दिसंबर2008
  • न्यूनतम तापमान: 0.0°C- 13 दिसंबर1964

ये शहर रहे सबसे सर्द

पारे में अब हो रही गिरावट से प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री या उससे भी कम दर्ज हुआ। बीती रात नागौर जिला 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। सीकर 5.0, फतेहपुर 3.4, दौसा 5.7,लूणकरणसर 5.1, जालोर 5.9, अलवर 6.5, चूरू 6.3, वनस्थली 6.8, डबोक 8.0, सिरोही 6.8, झुंझुनूं 7.4 और पाली में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
बीती रात कोटा 10.6, डूंगरपुर 11.3, प्रतापगढ़ 12.1, बाड़मेर 11.9, जैसलमेर 13.2, जोधपुर 9.2, फलोदी 13.6, बीकानेर 10.8, श्रीगंगानगर 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वीकेंड पर शीतलहर का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहने और कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही भी रहने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में आगामी 13, 14, 15 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फीली हवा चलने पर सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ने और शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं
कुछ भागों में सुबह शाम कोहरा छाने की भी आशंका है।

Published on:
10 Dec 2025 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर