आगरा

कलक्टर बोले, सफाई में सुधार नहीं तो काटेंगे पैसा

जिला कलक्टर ने रविवार को राजकीय  डेडराज भरतीया चिकित्सालय (डीबीएच) का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ वार्डों में भर्ती मरीजों के बेडों पर चद्दर नहीं मिलने व जगह-जगह एकत्रित गंदगी देख नाराजगी जताई।
less than 1 minute read
Feb 22, 2016
Feature image
जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने रविवार को राजकीय डेडराज भरतीया चिकित्सालय (डीबीएच) का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ वार्डों में भर्ती मरीजों के बेडों पर चद्दर नहीं मिलने व जगह-जगह एकत्रित गंदगी देख नाराजगी जताई। गुप्ता ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो भुगतान के समय पैसा काट लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभान्वितों की संख्या कम मिली। कलक्टर ने कहा कि इसमें सुधार करें और अधिकाधिक मरीजों को लाभान्वित करें। इस पर कार्यवाहक पीएमओ डा. एफएच गौरी ने बताया कि उनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची नहीं होने से समस्या आ रही है।

ड्रेस कोड में नहीं मिला स्टाफ
निरीक्षण के दौरान कुछ डाक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ डे्रसकोड में नहीं मिले। इस पर कलक्टर गुप्ता ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में रहें वरना कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने दवा वितरण केन्द्र, मातृ एवं शिशु अस्पातल भवन का भी निरीक्षण किया।

निर्देश के बाद भी नहीं बदली चद्दर
निरीक्षण के दौरान आउटडोर आपातकालीन कक्ष (चार) में गंदी चद्दर देख कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक मरीज के बाद चद्दर बदलना सुनिश्चत करें। लेकिन एक घंटे बाद डा. गौरी ने वार्ड का दुबारा निरीक्षण किया तो बेड पर गंदी चद्दर पड़ी थी। इस पर पीएमओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
Published on:
22 Feb 2016 08:41 am