जयपुर

गैस सिलेंडर ग्राहकों के आए अच्छे दिन! आज से हो गया इतने रूपये सस्ता

राजस्थान समेत देश में आज सरकारी तेल-गैस कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 84 रुपए की कमी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2023, 11:51 AM IST
lpg_cylinder_price_down.png

जयपुर। आज से गैस सिलेंडर ग्राहकों के अच्छे दिन आ गए हैं। क्योंकि राजस्थान समेत देश में आज सरकारी तेल-गैस कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 84 रुपए की कमी कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि इस छूट का फायदा केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए ही होगा।

राजस्थान में 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता
कंपनियों की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर अब 1796 रुपए में मिलेगा। पहले यह 1879.50 रुपए में मिलता था। इसके अलावा जोधपुर, कोटा, उदयपुर, गंगानगर समेत राजस्थान और देश के अन्य शहरों में अलग-अलग कीमतें हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने अप्रैल और मई में भी कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतें कम की थी। राजस्थान में तीनों तेल गैस कंपनियों के 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। गैस की कीमतों में कम और बढ़ने का सीधा असर अब इन उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद से रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को अघोषित तौर पर बंद कर रखा है। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिलती थी।

केवल इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा
तेल कंपनियों ने भले ही लगातार दूसरे महीने भी कॉमर्शियल गैस की कीमतों में कमी की है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई फायदा नहीं दिया गया है। इस बार भी घरेलू उपयोग के सिलेंडर के दाम स्थिर रखे है। ये मार्केट में आज भी पहले की दर 1106.50 रुपए में ही मिल रहा है। आपको बता दें कि इसी साल मार्च में कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

Published on: