जयपुर

अफसर बनने की होड़, एक सीट के लिए अब तक 700 आवेदक, आज फार्म भरने की लास्ट डेट

RAS EXAM : अफसर बनने की परीक्षा के लिए जबरदस्त होड़ लगी हुई है। आरएएस परीक्षा के लिए अब तक 5.15 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं। ऐसे में आरएएस बनने के लिए एक सीट के लिए 700 आवेदक कतार में हैं। आज फार्म भरने की लास्ट डेट हैं।
less than 1 minute read
Oct 18, 2024
Feature image

जयपुर। अफसर बनने की परीक्षा के लिए जबरदस्त होड़ लगी हुई है। आरएएस परीक्षा के लिए अब तक 5.15 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं। ऐसे में आरएएस बनने के लिए एक सीट के लिए 700 आवेदक कतार में हैं। आज फार्म भरने की लास्ट डेट हैं। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक भरे जाएंगे। राज्य सेवा में 346 और अधीनस्थ सेवा में 387 पद (कुल 733) शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होगी।

पिछले वर्ष से कम आवेदन आने की उम्मीद
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है। एक दिन पहले तक 5.15 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यदि पिछली परीक्षा वर्ष 2023 की बात की जाए तो 6 लाख 97 हजार, 51 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था। ऐसे में इस बार पिछली बार से कम आवेदन आने की संभावना नजर आ रही है।

पिछली आरएएस परीक्षाओं में आवेदन

2012- 1 लाख 74 हजार

2013- 2 लाख 65 हजार

2016- 4 लाख 15 हजार

2018- 4 लाख 98 हजार

2021- 5 लाख 97 हजार

2023- 6 लाख 97 हजार 51

Updated on:
18 Oct 2024 12:01 am
Published on:
18 Oct 2024 12:01 am