जयपुर

कम्पाउंडर ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, दर्दनाक मौत, पिता बोला- बेटे को जीने का हक नहीं

पत्नी की हत्या करने वाले कंपाउंडर के खिलाफ जहां फागी के लोगों में गुस्सा है वहीं उसके परिवार वाले भी उसकी हैवानियत भरी करतूत के बाद उसे कोस रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2023, 1:49 PM IST
sarog_murder_phagi.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/जयपुर। फागी/ पत्नी की हत्या करने वाले कंपाउंडर के खिलाफ जहां फागी के लोगों में गुस्सा है वहीं उसके परिवार वाले भी उसकी हैवानियत भरी करतूत के बाद उसे कोस रहे हैं। कंपाउंडर के पिता रामस्वरूप का कहना है कि ऐसा करने वाले मेरे बेटे को कोई जीने का हक नहीं है। उसे फांसी लगे तो मुझे दर्द नहीं होगा।

कम्पाउंडर परशुराम ने रविवार को पत्नी सरोज की निर्दयतापूर्वक की हत्या कर दी थी। पुलिस थाना परिसर में देर रात जमा लोगों की आंखें नम थी और आरोपी के खिलाफ आक्रोश था। रात को सरपंच ओमप्रकाश खवास के साथ लोगों ने पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच वार्ता कराई। मृतका के ससुर रामस्वरूप प्रजापत निवासी गरजेड़ा जिला टोंक ने तीनों बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी लेने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद पीहर पक्ष को सौंप दिया।

तबादले पर पछतावा:
मृतका के पीहर पक्ष ने कहा कि परशुराम का तबादला बीकानेर हो गया था। फागी में परिवार को साथ रखने के लिए बीकानेर से 21 जून को फागी तबादला कराया था। हमें पता होता ऐसा करेगा तो हम इसका तबादला ही नहीं कराते।

Updated on:
16 Jan 2023, 1:49 PM IST
Published on: