जयपुर

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुहाना मंडी में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

-प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान भी होंगे शामिल, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिया जाएगा धरना, धरने को दिया किसान मजदूर बचाओ आंदोलन का नाम
less than 1 minute read
Oct 02, 2020
dharna
dharna

जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से बनाया गया कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक शुरू किए गए विरोध पखवाड़े के तहत आज 2 अक्टूबर को किसान मजदूर बचाओ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित होगा।


विरोध प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, गंगा देवी सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता और शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग भी की जाएगी।

Published on:
02 Oct 2020 09:10 am