जयपुर

कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान, राजस्थान दूसरे नंबर पर, पहले का नाम चौंकाएगा

Congress Crowd Funding Campaign : कांग्रेस ने देशभर में क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान 28 दिसंबर तक ऑनलाइन चलेगा। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार क्राउड फंडिंग अभियान में राजस्थान दूसरे नंबर पर है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 3:42 PM IST
congress.jpg
Congress

Congress Crowd Funding Campaign : कांग्रेस पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए देशभर में क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। इसमें फंड देने वालों में अब तक महाराष्ट्र पहले और राजस्थान दूसरे नंबर है। इन दोनों ही राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारें हैं। राजस्थान में तो पांच साल के शासन के बाद कांग्रेस को जनता ने विपक्ष में बैठा दिया है। शुरुआती दिनों में महाराष्ट्र से 56 लाख, राजस्थान से 26 लाख, दिल्ली से 20 लाख, यूपी से 19 लाख और कर्नाटक से 18 लाख रुपए चंदा आया है। यह अभियान मुख्य रूप से कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन होगा, इसके बाद यह अभियान जमीनी अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और एआईसीसी के पदाधिकारियों को कम से कम 1380 रुपए का योगदान करने के लिए कहा गया है। इसमें कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति सहयोग कर सकता है।

डोनेट फॉर देश नाम से शुरू किए गए इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के दस-दस घरों में जाकर कम से कम 138 रुपए का सहयोग मांग रहे हैं। वहीं यदि इससे ज्यादा कोई सहयोग करना चाहे तो वह 1380 या 13800 रुपए चंदा दे सकता है।

इन नेताओं ने दिया एक लाख से ज्यादा का चंदा

पार्टी कोष में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सीपी जोशी ने एक लाख से ज्यादा का चंदा दिया है। वहीं कई विधायकों ने 13800 रुपए चंदा दिया है।

सभाओं में चंदे के लिए लगाए जाएंगे क्यूआर कोड

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आने वाले दिनों में अपनी सभास्थलों पर क्यूआर कोड लगा कर चंदा मांगेगी। कांग्रेस ने इस क्राउड फंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं। इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट शामिल हैं।

Updated on:
22 Dec 2023, 3:42 PM IST
Published on: