जयपुर

कांग्रेस : 8 सीटों पर कांटे का संघर्ष मान रही पार्टी, परंपरागत वोट बैंक पर फोकस

- पहले चरण की 5 और दूसरे चरण की तीन सीटों पर बनी रणनीति
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2024, 1:04 PM IST
pcc_1.jpg

जयपुर। जमीनी फीडबैक के बाद कांग्रेस करीब 8 सीटों पर कांटे का संघर्ष मानकर चल रही है। इनमें पहले चरण की 5 और दूसरे चरण की तीन सीटें हैं। शुक्रवार को कांग्रेस वॉर रूम में हुई कैंपेन कमेटी की बैठक में भी इन सीटों को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी थिंक टैंक का मानना है कि अगर इन सीटों पर थोड़ी और मेहनत कर ली जाए तो ये सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं। इन सीटों में दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, बाड़मेर, टोंक-सवाई माधोपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट है।

प्रचार की भी बदली रणनीति

कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले ओबीसी, एनबीसी और एससी-एसटी मतदाताओं के इर्द-गिर्द चुनाव प्रचार पर फोकस करने की रणनीति बनाई है।

स्टार प्रचारकों के दौरे भी इन सीटों पर ज्यादा

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौर भी इन्हीं सीटों पर ज्यादा केंद्रित किए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 6 अप्रैल को दौसा, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, भरतपुर और अलवर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा कर चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी अलवर, दौसा, जयपुर ग्रामीण और टोंक-सवाई माधोपुर में कई बार जनसभाएं और प्रचार कर चुके हैं।

वीडियो देखेंः-ERCP और O.B.C. को लेकर अलवर में दिया Amit Shah ने ये बड़ा बयान | Rajasthan | BJP

Published on: