जयपुर

शातिर नेपाली जोड़ा… जयपुर में नशीली चाय पिला और इंजेक्शन लगाकर एक करोड़ से ज्यादा लूटे

जयपुर के वैशाली नगर स्थित आनंद नगर में वारदात, अलमारी में रखे एक किलो सोना, डायमंड का नेकलेस, अंगूठी, कड़ा और 6.5 लाख के जेवर ले गए, एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने उठाए साक्ष्य
2 min read
• •
Updated: 14 May 2025, 9:44 PM IST
Nepali Servant

जयपुर। मासूम सा दिखने वाला यह नेपाली जोड़ा बेहद शातिर है। जोड़े ने पहले मजबूरी बताकर काम मांगा और फिर मौका पाकर घरवालों को नशीली चाय पिला और इंजेक्शन लगाकर एक करोड़ से अधिक की लूट कर डाली। घर का मालिक भी ऐसा इनकी बातों में आया कि उसने इनके आइडी तो लिए लेकिन पुलिस वैरिफिकेशन कराने की आवश्यकता ही नहीं समझी। अब पुलिस इस नेपाली जोड़े को जोड़े को जयपुर और अन्य राज्यों में तलाश रही है।

यह वारदात जयपुर के वैशाली नगर में कांग्रेस नेता एवं बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संदीप चौधरी के घर पर हुई। नौकर नेपाली दंपती भरत और काजल ने दो साथियों के साथ मिलकर संदीप की मां और पत्नी को नशीली चाय पिलाई, इंजेक्शन लगाया। फिर अपने दो साथियों के साथ अलमारी में रखा एक किलो सोना, डायमंड का नेकलेस, अंगूठी, कड़ा और 6.5 लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस को घर के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात के बाद घर से बाहर जाते दिखाई दे रहे है।

अचेत अवस्था में मिले घरवाले

संदीप जयपुर से बाहर गए हुए थे। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे मां कृष्णा, पत्नी ममता बेटी राजश्री और बेटा राजदीप को फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो पड़ोस में रहने वाले भांजे रोहित को फोन किया। रोहित ने पिता बाबूलाल को मामा संदीप के घर भेजा। वहां देखा तो संदीप की मां कृष्णा और पत्नी ममता अचेत हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। उनका बेटी राजश्री और नाबालिग बेटा सो रहे थे। वहीं घर में रखे नेपाली नौकर दंपती गायब थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, और अचेत अवस्था में दोनों को पास में स्थित अस्पताल पहुंचाया यहां से निजी अस्पताल में रैफर किया गया।

17 दिन पहले रखा था नौकरी पर

नेपाली दंपती भरत और काजल ने संदीप की मां और पत्नी को पहले नशीली चाय पिलाई, फिर इंजेक्शन भी लगाया। भरत ने पत्नी काजल और दो साथियों के साथ मिलकर घर में रखे जेवर और नकदी चुरा लिए। इस दौरान काजल ने संदीप के बेटे और बेटी के कमरों के आगे खड़े होकर उनकी रैकी। संदीप ने बताया कि मां के सिर और हाथ पर चोट के निशान है। ने नेपाली दंपती को 28 अप्रेल को ही 28 हजार रुपए महीने पर रखा था।

Updated on:
14 May 2025, 9:44 PM IST
Published on: