जयपुर

भाजपा के बाद अब कांग्रेस में शुरु होगा ये अभियान, सीएम, डिप्टी सीएम और प्रभारी करेंगे शुरुआत

भाजपा ( BJP ) को टक्कर देने के लिए अब कांग्रेस ( Congress ) भी अपना कुनबा बढ़ाएगी। पीसीसी डेलीगेट्स के सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) , उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy Chief Minister Sachin Pilot ) और प्रभारी अविनाश पांडे ( avinash pandey congress ) इस अभियान की शुरुआत ( congress Membership campaign ) करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 7:17 PM IST
Feature image

उमेश शर्मा/जयपुर
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा ( BJP ) को टक्कर देने के लिए अब कांग्रेस ( Congress ) भी अपना कुनबा बढ़ाएगी। आलाकमान के निर्देश पर एक अक्टूबर से प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत होने जा रही है। पीसीसी डेलीगेट्स के सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) , उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy Chief Minister Sachin Pilot ) और प्रभारी अविनाश पांडे ( avinash pandey congress ) इस अभियान की शुरुआत ( congress Membership campaign ) करेंगे।

खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य सड़कों पर उतरेंगे ( Rajasthan Congress )

इस क्रम में सबसे पहले एक अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस का अधिवेशन होगा। इसके बाद शाम को सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान की खास बात यह होगी कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( rajasthan congress president sachin pilot) , प्रदेश प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे जयपुर की सड़कों पर उतरेंगे और पार्टी के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी इनके साथ रहेंगे। इस तरह से राजस्थान में कांग्रेस की सदस्यता देने का काम पहली बार होगा, जब यह बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों की सदस्यता करवाएंगे।


दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में जारी हुए थे निर्देश

हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस जगह से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि अधिवेशन बिड़ला ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। ऐसे में विधानसभा के पास ही कठपुतली नगर कच्ची बस्ती या स्वामी नगर कच्ची बस्ती में से किसी एक बस्ती में अभियान शुरू किया जा सकता है। पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।


निकाय चुनाव से ठीक पहले अभियान की शुरुआत

गौरतलब है कि कांग्रेस हमेशा संगठन चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाती आई है, लेकिन इस बार निकाय चुनाव से ठीक पहले अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ता हुअ भाजपा का कुनबा है। पार्टी एक बार फिर जनता के बीच जाकर कांग्रेस के कामों को गिनाकर सदस्य जोड़ेगी। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस अभियान के जरिए किस तरह से भाजपा को टक्कर दे पाती है।

Updated on:
28 Sep 2019, 7:17 PM IST
Published on: