राजस्थान के हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। जयपुर में प्रेसवार्ता में अशोक चांदना ने कहा, देश के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में मिलना चाहिए।
राजस्थान के हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। जयपुर में प्रेसवार्ता में अशोक चांदना ने कहा, देश के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में मिलना चाहिए। अशोक चांदना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने MSP की वकालत की थी। हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने गारंटी शब्द भी कांग्रेस की सरकारों में किए गए कामों से चुराई है। यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना चलाई।
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने भी अपने कार्यकाल के दौरान कई योजनाओं की गारंटी दी थी। मोदी जी ने केवल जुमले की गारंटी दी है, केंद्र में अगर हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे।
अशोक चांदना ने कहा की कांग्रेस की तरफ से जल्द ही पंचायत स्तर पर किसान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इसका रोडमैप तैयार है।
यह भी पढ़ें - Good News : प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी पर नया अपडेट, 30,408 नए आवासों को मिली मंजूरी