23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: कहीं क्रॉस वोटिंग से चमकी किस्मत तो कहीं खुली लॉटरी, उपसभापति-उपाध्यक्ष चुनाव में पलटे सियासी समीकरण

Deputy Mayor Election: उपमहापौर और उपसभापति के चुनाव में भीलवाड़ा उप महापौर, तीन नगर परिषदों में उप सभापति व 39 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कहीं क्रॉस वोटिंग से बहुमत वाले दल को झटका लगा तो कहीं बराबर वोट आने पर लॉटरी से हार-जीत तय हुई।
2 min read
Google source verification
Hemant Sankhla

अजमेर नगर निगम उपमहापौर चुनाव में जीत के बाद भाजपा के हेमंत सांखला हुए भावुक। फोटो: जय माखीजा

जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को हुए उपमहापौर और उपसभापति के चुनाव में भीलवाड़ा उप महापौर, तीन नगर परिषदों में उप सभापति व 39 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कहीं क्रॉस वोटिंग से बहुमत वाले दल को झटका लगा तो कहीं बराबर वोट आने पर लॉटरी से हार-जीत तय हुई। बीकानेर में कांग्रेस का महापौर बनने के बाद भाजपा ने उपमहापौर पद पर कब्जा कर लिया। ।। अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भी भाजपा प्रत्याशियों ने उपमहापौर का चुनाव जीत लिया। वहीं, डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।

यहां लॉटरी से बदला गणित… चली किस्मत

अजमेरः भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को 40-40 वोट मिले। इसमें भाजपा के हेमंत सांखला के पक्ष में लॉटरी निकली।
पाली: जिले के रानी में भाजपा प्रत्याशी शैलू अग्रवाल और मारवाड़ जंक्शन में कांग्रेस के नगेंद्र सिंह गुर्जर विजयी घोषित हुए।
हमीरगढ़: पालिका में लॉटरी के जरिए भाजपा प्रत्याशी जगदीश वैष्णव और बनेड़ा पालिका में कैलाश माली के पक्ष में लॉटरी निकली।
पालीः कांग्रेस के महबूब और भाजपा के विक्रम पाल सिंह को 29-29 वोट मिले। एक वोट नोटा और एक वोट निरस्त हुआ। लॉटरी में निर्दलीय महबूब टी के पक्ष में परिणाम आया।
मूंडवाः भाजपा के दिनेश चंद्र वर्मा और दूसरे प्रत्याशी को 12-12 वोट मिले, जबकि एक वोट नोटा में गया। बराबर वोट आने पर लॉटरी हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।
जहाजपुरः निर्दलीय प्रिया मीणा उपाध्यक्ष बनीं तो गुलाबपुरा में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
कुचेराः भाजपा कांग्रेस को 12-12 वोट मिले और एक वोट निरस्त हुआ। इसके बाद लॉटरी कराई गई, जिसमें भाजपा के श्रवण राम विजयी रहे।

यहां हुआ बड़ा उलटफेर

बीकानेरः महापौर कांग्रेस का, लेकिन उपमहापौर भाजपा के पंकज गहलोत चुने गए।
नागौरः सभापति का पद भाजपा ने जीता। उपसभापति में निर्दलीय मो. शरीफ कुरैशी विजयी रहे।
दांताः सीकर जिले की दांता नगरपालिका में अध्यक्ष पद भाजपा ने जीता था। उपाध्यक्ष में कांग्रेस एक वोट से जीती।
सुजानगढ़ः सभापति में भाजपा को 46 वोट मिले थे, लेकिन उपसभापति में सिर्फ 29 वोट मिले। कांग्रेस जीती।

आचार संहिता हटी

304 निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है। अब इन निकायों में विकास कार्य हो सकेंगे।

जयपुर समेत 5 निकायों में 25 को मतदान

जयपुर, जोधपुर, कोटा निगम में महापौर व सुकेत पालिका में अध्यक्ष पद के लिए मतदान 25 सितंबर को होंगे। उसी दिन खाटूश्यामजी पालिका में मतदान करने से शेष रही अकेली महिला पार्षद के लिए मतदान होगा। इनमें उपाध्यक्ष 26 को चुने जाएंगे। जयपुर में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। श्रीविजयनगर में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना पर 28 सितम्बर तक रोक है।