
क्षतिग्रस्त बस व बाइक। फोटो: पत्रिका
जयपुर। जयपुर जिले में नेशनल हाईवे 52 पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा चाकसू तहसील के कोथून गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार जयपुर जिले में नेशनल हाईवे 52 पर रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामेश्वर जाट उम्र 46 और ममता देवी पत्नी रामेश्वर जाट उम्र 44 वर्ष निवासी कोथून, तहसील चाकसू जिला जयपुर के रूप में हुई है।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को चाकसू उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। इधर, कोथून में मौत की खबर से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-52 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक, ट्रक और रोडवेज बस को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ और वाहन चालकों को राहत मिली।
Updated on:
23 Sept 2026 01:04 pm
Published on:
23 Sept 2026 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
