जयपुर

कब शुरू होगा कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी करने का सिलसिला

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 11:37 AM IST
rajasthan congress
कब शुरू होगा कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी करने का सिलसिला

जयपुर। चुनावी रंगत में डूबते जा रहे राजस्थान के कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश के नेताओं के बीच जारी रस्साकशी समाप्त होने के साथ ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजस्थान में भी प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

दूसरी ओर स्क्रीनिंग समिति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समिति अभी तक प्रत्याशियों के नामों की स्क्रीनिंग नहीं कर पाई है क्योंकि प्रभारी महासचिव ने समिति को प्रत्याशियों के पैनल ही नहीं भेजे हैं और उन्हें एक से अधिक बार पैनल भेजने को कहा जा चुका है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान में 50 सीटों पर नीतिगत निर्णय के तहत तय हो चुका है कि 26 विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी वाली सीटों का पैनल एकल होगा और उन पर केन्द्रीय चुनाव समिति आसानी से मुहर लगा देगी।

राजस्थान में कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद है और वह पूरे जोर—शोर के साथ चुनावी तैयारी में लगी हुई है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Published on: