जयपुर

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी जयपुर बैठक खत्म, रंधावा-गहलोत की 12 अहम बातें, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Congress Political Affairs Committee Jaipur Meeting : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 बेहद करीब आ चुका है। कांग्रेस में उम्मीदवारों को टिकट का इंतजार है। शुक्रवार को राजस्थान कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बुलाई गई बैठक खत्म हो गई। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अहम बातें कहीं। जानें उन दोनों ने क्या कहा।

less than 1 minute read
Sukhjinder Singh Randhawa - Ashoka Gehlot

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। उम्मीदवार टिकट वितरण का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल ने पीसीसी वार रूम में लोकसभा प्रभारी और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक की अध्यक्षता केसी वेणुगोपाल ने की। इसमें राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत सहित 35 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। बैठक में हुए मंथन के अनुसार सितंबर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है। उम्मीद है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर सकती है। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुखजिंदर सिंह रंधावा व अशोक गहलोत ने कई अहम बातों को जनता के सामने खोला। जानें वो अहम बातें...

प्रेस कांफ्रेंस में बोले राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

1. राजस्थान में कांग्रेस शिक्षक का रिपीट होगी।
2. अपने काम को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।
3. हमारे उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार है।
4. सितंबर में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आएगी।
5. सरकार की योजनाओं की बुक बांटी जाएगी।
6. जितने वाले उम्मीदवार को मिलेगा।

यह भी पढ़ें - नए जिलों के गठन से बदला राजस्थान का भूगोल, करीब दो कराेड़ लोगों का बदल गया Address

सीएम अशोक गहलोत ने यह कहा -

7. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
8. प्रदेश में सरकार रिपीट करेगी।
9. छोटे-मोटे मतभेद सभी पार्टियों में होते हैं।
10. सभी आब्जर्वर लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे।
11. उम्मीदवार सलेक्शन प्रोसेस जल्द होगा शुरू।
12. जिला परिषद, मेयर, पार्षद से वार्ता होगी।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी पर सीएम अशोक गहलोत का तंज, आने वाली पीढ़ियां नाम तक नहीं लेंगी

Updated on:
11 Aug 2023 02:30 pm
Published on:
11 Aug 2023 02:24 pm
Also Read
View All