जयपुर

जयपुर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

रसोई गैस के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में रविवार को कलक्ट्रेट सर्कल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2026, 7:05 PM IST
Feature image

जयपुर। रसोई गैस के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में रविवार को कलक्ट्रेट सर्कल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री Pratap Singh Khachariyawas के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

खाचरियावास ने कहा कि केवल कलेक्ट्रेट सर्कल ही नहीं, बल्कि सिविल लाइंस, आदर्श नगर, किशनपोल सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन मुद्दों को पहले उठाया था, आज वे सच साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत है और लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, ऐसे समय में दाम बढ़ाना आम जनता के साथ अन्याय है। सरकार जनता को रोटी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतें भी उपलब्ध नहीं करा पा रही और ऊपर से कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

हमारी सरकार ने कोरोना में रखा सभी का ध्यान
पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने गरीबों, ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज जारी किए थे। कई परिवारों को 20 हजार से 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी ऑटो चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे व्यापारियों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल राहत पैकेज जारी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी डरने वाली पार्टी नहीं है और यदि कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार का दबाव या अन्याय किया गया तो पार्टी मजबूती से उसका सामना करेगी।

Updated on:
15 Mar 2026, 7:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर