जयपुर

कांग्रेस के ये दिग्गज राजस्थान में करेंगे विपक्षी पार्टियों के ‘हौसले पस्त’, बदल सकता है चुनावी गणित!

कांग्रेस के ये दिग्गज राजस्थान में करेंगे विपक्षी पार्टियों के 'हौसले पस्त', बदल सकता है चुनावी गणित!
2 min read
Nov 20, 2018
Feature image

जयपुर।

राजस्थान में चुनावों की नजदीकियों के साथ ही पार्टियां भी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है। राजस्थान में जहां एक तरफ 200 विधानसभा सीटों पर पार्टियों ने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं अब पार्टियां प्रदेश में स्टार प्रचारकों को साथ में लेकर 'चुनाव फतह' करना चाहती हैं।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की सूची के साथ-साथ स्टार प्रचारक की सूची भी जारी की थी। वहीं अब कांग्रेस ने भी इसी रणनीति से प्रदेश में स्टार प्रचारक की एक सूची जारी की है। राजस्थान में कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची में पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं को शामिल किया है।

Rajasthan Vidhansabha Election 2018 के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। राजस्थान चुनावों के लिए कांग्रेस की इस सूची में राहुल गांधी, सोनिया गांधी का नाम शुरुआत में हैं। वहीं सूची में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

ये दिग्गज भी हैं सूची में शामिल

- राहुल गांधी

- सोनिया गांधी

- मनमोहन सिंह

- अशोक गहलोत

- अविनाश पांडे

- सचिन पायलट

- रामेश्वर डूडी

- गुलाम नबी आजाद

- मीरा कुमार

- अहमद पटेल

- सीपी जोशी

- मोहन प्रकाश

- आनंद शर्मा

- कुमारी शैलेजा

- मुकुल वासनिक

- कैप्टन अमरिंदर सिंह

- नवजोत सिंह सिद्धू

- कुलदीप बिश्नोई

- नारायण भाई राठवा

- कैप्टन अजय सिंह यादव

- प्रमोद तिवारी

- आचार्य प्रमोद

- रघु शर्मा

- अल्पेश ठाकुर

- नारायण सिंह

- चंद्रभान

- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

- जितेंद्र सिंह

- रणदीप सिंह सुरजेवाला

- विवेक बंसल

- काजी मो. निजामुद्दीन

- देवेंद्र यादव

- तरुण कुमार

- राज बब्बर

- सुनील जाखड़

- मानवेंद्र सिंह

- नमोनारायण मीणा

- रेहाना रियाज

- गोपाल सिंह

- मास्टर भंवर लाल मेघवाल

Published on:
20 Nov 2018 04:55 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?