जयपुर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने साधा सरकार पर निशाना

एटीएम में एक बार फिर हुई नोटों की कमी के चलते देश की सियासत के साथ प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आरोप लगाया है
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 9:26 PM IST
Feature image

जयपुर

एटीएम में एक बार फिर हुई नोटों की कमी के चलते देश की सियासत के साथ प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आरोप लगाया है कि केन्द्र व राज्य की आर्थिक नीतियों के चलते दो साल के अंदर फिर से आर्थिक आपातकाल के हालात बन गए है। पायलट ने कहा कि दस से ज्यादा राज्यों के एटीएम खाली होने से जनता में भारी आक्रोश है। पायलट ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र की संवेदनहीन सरकार के नक्शे कदम पर चलने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो कदम आगे बढ़कर जनता को जिस स्थिति में लाकर छोड़ा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कोयले की कमी को लेकर भी केन्द्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा प्रदेश में कोयले की कमी के कारण 8 से ज्यादा बिजली इकाइयां बंद हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी में भी जनता को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पायलट ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम लाई थी, जिससे कि 25 विभागों की 221 सेवाओं को इसमें शामिल कर जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही को सुनिश्चित की जा सके। लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार ने इस अधिनियम की लगातार अनदेखी की है।

ये हैं मामला
नोटों की कमी से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश प्रभावित है। एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आई हैं। कुछ शहरों में 2000 के नोटों और बैंक चेस्ट में करंसी की कमी बताई जा रही है। मंगलवार को यह मुद्दा गरमाने पर सरकार को तीन बार सफाई देनी पड़ी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे अस्थाई किल्लत बताया। वहीं, वित्त मंत्रालय और आर्थिक मामलों के विभाग ने भी अलग से बयान दिए। फिलहाल 500 के नोटों की सप्लाई पांच गुना तक बढ़ाई जा रही है। अगले दो-तीन दिन में हालात सामान्य होने के अासार हैं।

Published on: