10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के CM कैंडिडेट सस्पेंस पर बोले गहलोत, ”समझदार को इशारा काफी, जो ना समझें वो अनाड़ी”

कांग्रेस की ओर से सीएम चेहरा कौन होगा इस सस्पेंस पर सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं की ही नहीं गैर सियासी लोगों की भी दिलचस्पी बनी हुई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 13 Apr 2018, 11:39 AM IST

ashok gehlot sachin pilot

जयपुर।

राजस्थान में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सीएम चेहरा कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ये सभी जानते हैं कि इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट में से ही एक नाम निकलकर सामने आएगा। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं, ये मसला राजनीतिक गलियारों में और खासतौर से कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सस्पेंस पर सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं की ही नहीं गैर सियासी लोगों की भी दिलचस्पी बनी हुई है।

इधर, कांग्रेस आलाकमान की ओर से गहलोत को एक के बाद एक केंद्रीय संगठन में कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों दी जा रहीं हैं। ऐसे में इन दिनों इन चर्चाओं को ज़्यादा ही हवा मिलने लगी है। वहीं खुद गहलोत भी ऐसे सवालों को लेकर कई बार कभी खुलकर तो कभी इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रया दे चुके हैं।

अब ये आई गहलोत की ताज़ा प्रतिक्रिया
एआइसीसी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली में व्यस्त हुए गहलोत ने एक बार फिर दोहराया, ''मैं थांसू दूर कोनी।'' उन्होंने कहा, ''समझदार को इशारा काफी है, जो ना समझें वे अनाड़ी हैं।''

उन्होंने कहा, ''कुछ अपरिपक्व लोग हैं, जो राजनीतिक ज्ञान नहीं रखते। वे अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन उनका ही नुकसान हो जाता है। देश में राजस्थान एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां 4 साल में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं हुई।''


... और ये बोले- 'गहलोत को तो राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए'
सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने कहा है कि गहलोत को प्रदेश की जनता के बजाय कुर्सी से लगाव है। उन्होंने विधानसभा में सिर्फ 2 बार उपस्थिति दर्ज कराई। जनता की परवाह होती तो दूर बैठकर बयानबाजी करने के बजाय विधानसभा में जनता के मुद्दों पर बात करते।

खान ने कांग्रेस के कार्यकाल में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के आंकड़े रखे और कहा कि 10 साल राज चलाया उसका जनता ने जबाब दे दिया। गहलोत को नैतिक तौर पर राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।


'बिना संघर्ष सांसद बन गए पायलट'
खान ने गहलोत के साथ ही पायलट को भी आधे हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को राजनीति विरासत में मिली है। संघर्ष किए बिना ही वह मंत्री, सांसद बन गए हैं।


गहलोत ने ऐसे घेरा सरकार को
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव के घर को जलाने की घटना पुलिस अधीक्षक और कलक्टर की मौजूदगी में हुई। जाटव को संरक्षण देने के बजाय परिवार सहित भगा दिया गया।

गहलोत ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, सरकार की ओर से अभी तक कोई नहीं मिला। गहलोत ने कहा कि बढ़ते अपराधों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पद पर रहने का अधिकार खो चुकी हैं। गृहमंत्री को विरोध झेलना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बहाल कर पदोन्नत किया जा रहा है। चहेतों को बचाने के लिए सीबीआई को दी जाने वाली जांच लोकायुक्त को सौंपी जा रही है। अब तो मुख्यमंत्री को अंतर्रात्मा से अपने कामकाज का चार साल का लेखा-जोखा पूछना चाहिए।

दो को भी बरतते 10 अप्रेल जैसी सावधानी
गहलोत कहा कि भारत बंद के दौरान जो सावधानी 10 अप्रेल को बरती गई, वैसी 2 अप्रेल को बरती जाती तो देश में हिंसक घटनाएं नहीं होती। इसमें 11 लोगों की जान चली गई। क्या सरकार को एससी-एसटी के लोगों की जान प्यारी नहीं थी?

आरएसएस ले रहा सत्ता का आनंद
गहलोत ने आरोप लगाया कि खुद को सामाजिक संगठन बताने वाला आरएसएस सत्ता का आनंद लेने में लगा है। मंत्रालयों में जासूस बैठा दिए हैं।